लखनऊ। राजधानी में सोमवार से कुछ शर्तों के साथ मंदिर, रेस्टोरेंट और माल खुल जायेंगे । इसी तरह मंगलवार से राजधानी के चिड़यिाघर को भी खोल दिया जायेगा । गाइड लाइन के अनुसार मंदिर में एक साथ पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा । दर्शन करने वालों के लिये मास्क आवश्यक होगा। मंदिर में घंटे नहीं बजाये जा सकते, इसलिये उन्हें उतार लिया गया है । मंदिर में बैठकर भजन करने की इजाजत नहीं होगी । भजन के रिकार्ड बजाये जा सकते हैं। दर्शन का इंतजार कर रहे लोगों को एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाये रखनी होगी । मंदिर के बाहर सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। ऐसी ही व्यवस्था मस्जिद चर्च और गुरूद्वारे में करनी होगी।
इसी तरह रेस्टोरेंट में भी दूरी का पालन करना होगा । ग्राहक एक टेबुल छोड़कर बैठेंगे । मैन्यू कार्ड नहीं दिया जायेगा, बल्कि फोन पर ही मैन्यू आयेगा । उसी के अनुसार आर्डर देना होगा । पेमेंट भी नगद नहीं आनलाईन ही लिया जायेगा । रेस्टोरेंट के गेट पर थर्मल स्क्रिनिंग होगी और जिसमें बुखार के लक्ष्ण दिखाई देंगे उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जायेगा । एकल सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स को अभी बंद रखा गया है ।




