लखनऊ। कोरोना मरीजों का संंक्रमण राजधानी में बढ़ रही है। इसके साथ राजधानी में हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को हॉटस्पॉट इलाकों की सूची में वजीरगंज का बारूदखाना व पारा के परसादी खेड़ा का नाम जुड़ गये है। राजधानी में दो नये क्षेत्रो के साथ अब हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या नौ हो चुकी है। बताते चले कि शनिवार को दुबग्गा के समीप स्थित चरक हॉस्पिटल में तीन कोरोना मरीज मिलने पर आस-पास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसी प्रकार कैंट थाना क्षेत्र वाल्मीकि बिहार को भी हॉट स्पॉट की सूची में डाला गया था, यहां पर एक ही परिवार के 11 लोग कोरोना पाजिटिव मिले है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहना है कि पारा के परसादी खेड़ा, तिरूपति बिहार में कोरोना के मरीज मिलने के बाद उसे हॉट स्पॉट बना दिया गया है। यहां अब तक कोरोना के कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। शाम को मोहल्ले में जाने वाली तीन गलियों में बेरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया गया। इस दायरे में इसके बाद मोहल्ले को सेनिटाइजेन कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वजीरगंज के बारूदखाना में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिला है, जबकि तीन केस पहले के हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर इलाके को सील करते हुए हॉट स्पॉट बनाने की सिफारिश की गयी है।




