शादी के लिये 80 कि.मी. पैदल चल दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

0
701

न्यूज। देश में लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने के बाद दुल्हन 80 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्नौज स्थित अपनी ससुराल पहुंच गई। दुल्हन की तुरंत शादी की जिद के आगे झुकते हुए आखिरकार दोनों परिवारों ने मंदिर में उसकी शादी करा दी।  कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर के लक्ष्मण तिलक गांव की रहने वाली लड़की पैदल चलकर शादी के लिये कन्नौज में अपने दूल्हे के घर पहुंची है।

Advertisement

बताया जाता है कि कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर की रहने वाली 19 साल की गोल्डी की शादी कन्नौज के तालग्राम के बैसपुर निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर से तय हुई थी। विवाह चार मई को होना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित हो गई। लॉकडाउन की कई बार अवधि बढने से दुल्हन को शादी के दूसरी बार भी स्थगित होने का डर सताने लगा। इस पर उसने दुल्हे के घर जाने का निर्णय किया।

गोल्डी बुधवार को अपने घर से निकली आैर 80 किलोमीटर पैदल चलकर देर शाम अपने होने वाले पति के घर पहुंची। दुल्हन को अपने दरवाजे पर देख दूल्हे के घरवाले भौचक्के रह गये आैर उन्होंने उससे घर वापस जाने को कहा। दूल्हे के परिवार वालों ने उसे समझाया आैर नई तारीख जल्द तय कर शादी का वादा भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन के बिना किसी देरी के शादी कराने के आग्रह को अंतत: दूल्हे के परिजनों को मानना पड़ा। बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदो करोड़ ने डाउनलोड किया आरोग्य सेतु ऐप
Next articleउम्र 91 की, दे दी कोरोना को मात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here