जरूरी सावधानी अपनाएँ, खुद बचें-ग्राहक को भी बचाएं

0
777

लखनऊ। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में चल रहे लाक डाउन के बीच भी बैंक व बीमा कार्यालय लगातार अपने ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं । हालाँकि, इस समय कोरोना के खतरे को देखते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों की सुरक्षा चुनौती पूर्ण है। इस बारे में सरकार भी लगातार उन्हें कार्यप्रणाली में बदलाव लाने के साथ ही सुरक्षा मानकों के पालन करने को प्रेरित करने में जुट गयी है । कुछ बैंकों और बीमा कार्यालयों ने इन पर अमल करना भी शुरू कर दिया है ।

कोरोना से खुद के साथ ग्राहकों को सुरक्षित बनाने के लिए कार्यालय में प्रवेश के समय और बाहर जाते समय हाथों को स्वच्छ रखने के लिए हैण्ड सेनेटाइजर का इंतजाम करने को कहा गया है । कैश काउंटर यानि नकदी से जुड़े कर्मचारी को बार-बार हाथ साफ़ करने की हिदायत दी गयी है । एटीएम के अन्दर एक बार में एक ही व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है । इसके अलावा बैंक प्रबंधकों से यह भी कहा गया है कि जरूरी कामों के लिए जितने कम से कम कर्मचारियों की जरूरत हो उन्हीं को बुलाया जाए । चेक ड्राप बॉक्स बैंक के बाहर ही रखे जाएँ, इससे केवल चेक जमा करने के लिए बैंक आने वाले बाहर से ही चेक डालकर निकल जायेंगे और किसी तरह का खतरा भी नहीं रहेगा । एटीएम के गार्ड द्वारा भी ग्राहकों के हाथों की सफाई सुनिश्चित करानी चाहिए ।

पूछताछ से जुड़े कर्मचारी के बैठने की व्यवस्था कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास ही होना चाहिए, ताकि जिन ग्राहकों को ज्यादा जरूरी हो वही दफ्तर के अन्दर तक जाएँ । बैंकों में लेन-देन का काम ज्यादा होता है चाहे वह पास बुक इंट्री की बात हो, चेक बुक लेना हो या कैश जमा या निकासी की। इन स्थितियों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कुछ ज्यादा ही होता है। संभव हो तो हैण्ड सेनेटाइजर खुद अपने पास रखें और बैंक में प्रवेश करते समय और निकलते समय हाथों को स्वच्छ कर लें, मास्क/गमछा/रूमाल या स्कार्फ से मुंह व नाक को ढककर रखें, काउंटर पर एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें, जिन कागजों को छूना या काउन्टर पर जाना जरूरी हो वहीँ पर जाएँ । यही छोटी-छोटी सावधानी बरतकर आप खुद के साथ बैंक कर्मचारियों को कोरोना के वार से सुरक्षित कर सकते हैं ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleऑपरेशन ग्रीन्स में शामिल हुई सभी फल और सब्जियाँ
Next articleकोविड-19 संक्रमण, बचाव के लिए निजी अस्पतालों को प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here