लखनऊ। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को रोजधानी के विभिन्न क्षेत्रों की 25 दुकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी की गयी। छापे में काफी बेकरी की दुकानों पर पैकेजिंग व लेवलिंग नियमों का उल्लंघन का खुलासा हुआ। इस पर टीम ने दुकानों पर जुर्माना लगा दिया है। अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति आरडी पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले सुंदर बेकरी भूतनाथ बाजार स्थित दुकान में पैकेजिंग एवं लेवलिंग नियम का उल्लंघन पाया गया।
इस पर वहां पर दस हजार का जुर्माना लगाया। इसके बाद मॉडर्न बेकरी एंड कैफे भूतनाथ के प्रतिष्ठान में पैकेजिंग एवं लेवलिंग नियम का उल्लंघन किए जाने पर भी पांच हजार का जुर्माना किया गया। कृष्णा नास बेकरी भूतनाथ पर भी छापे में पैकेजिंग एवं लेवलिंग नियम का उल्लंघन मिला। उस पर भी दस हजार का जुर्माना किया गया। टीम ने गुरु नानक बेकरी तकरोही पर भी टीम ने पांच हजार का जुर्माना लगाया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि किसी भी प्रकार की कालाबाज़ारी और जमाखोरी या गड़बड़ी बर्दाश्त नही किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




