लखनऊ । गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी। उसके बुखार के साथ-साथ सांस फूलने की समस्या हो रही थी। शाम को उनकी मौत हो गई। ऐसे में शव को मच्र्युरी में रख दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा। चिनहट निवासी 73 वर्षीय वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ थी। परिवारजन उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाए।
यहां पर जांच में बुखार भी मिला । ऐसे में कोरोना के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवा शीष शुक्ला के मुताबिक शाम को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। महिला का स्वैब कोरोना जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वृद्ध महिला का शव पैक कराकर मच्र्युरी में रखा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही परिजनों का सौंपा जाएगा। पॉजिटिव आने पर गाइड लाइन के अनुसार संस्कार किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.



