कैसरबाग सब्जी मंडी बना हाट स्पाट, मंडी हुई सील

0
699

लखनऊ। राजधानी में रविवार को चार नये कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें तीन मरीज कैसरबाग के सब्जी मंडी क्षेत्र के हैं जिसमें दो थोक सब्जी विक्रेता हैं। क्षेत्र में जनरल स्टोर का संचालक भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। इसके साथ ही नयी बस्ती निवासी युवती में कोरोना पाजिटिव की पुष्टि है। वही पीजीआई में आगरा से आयी गंभीर कोरोना पाजिटिव मरीज की सुबह मौत हो गयी। मरीज को कई अन्य बीमारियां भी थी।

कैसरबाग सब्जी मंडी के दो दुकानदार कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक 19 साल का युवक है। 30 वर्षीय पुरुष है। मंडी के भीतर जनरल स्टोर संचालक को भी संक्रमण हो गया है। नर्स की बहन से फैला संक्रमण ट्रॉमा सेंटर में तैनात नक्खास निवासी नर्स की बहन व पड़ोसी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। नर्स की बहन डालीगंज स्थित नई बस्ती में रहती हैं। जिस मकान में नर्स की बहन रहती है उसी में रहने वाली 13 साल की युवती में संक्रमण का पता चला रहा है।

इन मरीजों की जांच केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में हुई है। मंडी में संक्रमण से अफसरों के होश उड़ गये हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि सदर में जनरल स्टोर संचालक का पूरा परिवार संक्रमित हुआ। कैसरबाग सब्जी मंडी में तीन मरीजों के मिलने के बाद को पुलिस ने कैसरबाग मंडी को सील कर दिया है। सब्जी विक्रेेेेता के संपर्क में तीन लोगों के आने के बाद से पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। देर शाम सब्जी के आस-पास के इलाकों को रेड जोन में शामिल कर दिया। जबकि सब्जी मंडी पूर्व में हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके नया गांव पश्चिम से सटा है। पुलिस ने इलाके में फोर्स बढ़ा दी है।

अब यहां पर पूरी तरह से शक्ति बरती जाएगी आैर किसी को भी घर से बाहर बिना अति आवश्यक कारण के निकलने नहीं दिया जाएगा। लगातार बढ़ते कोरोना पाजिटिव के मरीजों के बाद लखनऊ में कई नये हाट स्पाट बनायेे गये हैं। नये बने हाट स्पाटों में कटरा आजमबेग, नक्खास चौक, फूलबाग/नजरबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र कैसरबाग, मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र सआदतगंज, कैसरबाग सब्जी मंडी के आसपास का क्षेत्र कैसरबाग, खन्दारी लेन लालबाग कैसरबाग तथा नई बस्ती इरादत नगर जलीलिया मदरसा के आप-पास का क्षेत्र हसनगंज शामिल किया गया है।

यह हैं राजधानी के रेड जोन के इलाके

  • नया गांव पश्चिम, नजीराबाद रोड कैसरबाग
  • तोपखाना कैंट
  • रामदास का हाता, कैंट
  • मस्जिद अली जान के आसपास का क्षेत्र सदर, कैंट
  • हाता संगी बेग, नक्खास चौकी चौक
  • मालवीय नगर, मोतीझील कॉलोनी खाला बाजार
  • बिरहाना, रकाबगंज नाका
  • कटरा आजमबेग, नक्खास चौक
  • फूलबाग/नजरबाग मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र कैसरबाग
  • मोहम्मदिया मस्जिद के आस-पास का क्षेत्र सआदतगंज
  • कैसरबाग सब्जी मंडी के आसपास का क्षेत्र कैसरबाग
  • खन्दारी लेन लालबाग कैसरबाग
  • नई बस्ती इरादत नगर जलीलिया मदरसा के आप-पास का क्षेत्र

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्लाज्मा थैरेपी ”मैजिक बुलेट” नहीं
Next articleपीजीआई की ओपीडी अनिश्चितकालीन के लिए बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here