तीन महीने के नवजात ने दी कोविड-19 को मात

0
779

गोरखपुर – बीआरडी मेडिकल कालेज में तीन महीने के नवजात शिशु ने घातक कोविड-19 को मात दी है ।
तीन महीने का शिशु अपनी मां के साथ जैसे ही अस्पताल से बाहर निकला जिलाधिकारी विजयेन्द्र पांडियन, आयुक्त जयंत नरलीकर आैर बीआरडी मेडिकल कालेज के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार सहित तमाम लोगों ने खडे होकर तालियां बजायीं ।

गणेश कुमार ने बताया कि मां आैर बच्चे के 12 अप्रैल को यहां आने के बाद से दो बार उनके परीक्षण किये गये । मां के परीक्षण से उसमें संक्रमण नहीं नजर आया लेकिन बच्चा संक्रमित पाया गया । डाक्टरों के सामने सबसे बडी चुनौती बच्चे को बचाना था आैर यह भी सुनिश्चित करना था कि संक्रमण मां तक ना पहुंचने पाये । मां आइसेलेशन वार्ड में बच्चे की देखरेख कर रही थी । मां ने बच्चे को स्तनपान कराते समय आैर उसका मल मूत्र साफ करते समय मास्क आैर दस्ताने पहनने के निर्देशों का पालन किया ।

प्रधानाध्यपक ने बताया कि बुखार के अलावा बच्चे को कोई आैर गंभीर समस्या नहीं थी । शुरूआत में बच्चे को पैरासिटामोल दिया गया । खुद की प्रतिरोधक क्षमता के दम पर बच्चा बिना किसी दवाई के धीरे धीरे ठीक हो गया । केवल मां के दूध से ही उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ गयी । उन्होंने बताया कि मां आैर शिशु का 25 एवं 26 अप्रैल को कराये गये परीक्षण से वे संक्रमित से मुक्त थे । मां को घर में क्या क्या एहतियात बरतनी है, समझा दिया गया है ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअजय देवगन का “ठहर जा” गाना रिलीज
Next articleएम्स ऋषिकेश का यूरोलॉजी विभाग सील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here