लखनऊ। अमीनाबाद स्थित ओल्ड मेडिसिन मार्केट को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में लाटूश रोड के निकट तकिया मोहल्ले में कोरोना का संक्रमित पाए जाने के बाद शुक्रवार को बाजार खुलने की उम्मीद थी, लेकिन नही खुल सकी। इससे बहुत दवा व्यापारी दवा लिए बिना लौट गये। केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला प्रशासन से वार्ता के लिए गए थे, लेकिन बिगड़े हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल बाजार को खोलने की अनुमति नहीं प्रदान की है, जिससे शुक्रवार को भी खुलने वाला बाजार फिलहाल खुलने की कोई उमीद नहीं है। फिलहाल प्रशासन ने मात्र तीन घंटे प्रात: 6 से 9 बजे तक ही बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की है। इस दौरान बाजार में केवल वहीं दवाकारोबारी जाएंगे, जिनकी दुकानें है, इसके बाद ये लोग दवाओं की सप्लाई क्षेत्रों में करेगें। ठीक इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर से भी दवाओं की खुदरा दुकानों पर सप्लाई किए जाने की व्यवस्था की गयी है।
जानकारी के अनुसार ओल्ड मेडिसिन मार्केट के आजाद सर्जिकल के 4 स्टाफ व एक पल्लेदार के साथ ही नया गांव में एक परिवार संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने होल्ड मेडिसिन मार्केट को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं केवल न्यू मेडिसिन मार्केट से दवा की सप्लाई प्रात: 6 से 9 बजे तक किये जाने की ही अनुमति प्रदान की गयी है। मार्केट के सेनिटाइजेशन के लिए व्यापारियों ने पहले 12 दिन के लिए मार्केट बंद किया था। खुदरा व्यापारी जिन दुकानों से दवाएं खरीद रहे थे, उनके व्यापारियों को वाट्सएप पर सूची भेजेगें। थोक व्यापारी केवल अार्डर वाली दवाओं को निकालने के लिए ही न्यू मेडिसिन मार्केट में सुरक्षा के साथ जाएंगे। जिला प्रशासन ने अमीनाबाद के थोक आैषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से आैषधियों की सप्लाई क कराना सुनिश्चित कराएंगे।
आैषधिक की मांग के अनुसार प्रात: 6 से 9 बजे तक दवाएं लेकर जिले आैर जिले के बाहर अपने निजी वाहनों सप्लाई कराना सुनिश्चित कराएंगे । अमीनाबाद दवा मंडी से आैषधियों का क्रय विक्रय एवं भडारण का कार्य नही किया जाएगा। सप्लाई में किसी तरह की शिथिलता बरतने पर उक्त फर्म, के विरूद्ध डिजास्टर एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी। केमिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरी मार्केट में सारी मंजिल सेनिटाइज किया जाए, दुकानों को कोरिनटाइज किया जाये, पल्लेदारों को टेस्ट कराया जाये, पीपी किट उपलब्ध करायी जाए, कर्मचारियों का बीमा कराया जाये, बाजार में आने जाने वाले सभी कार्टन का रोजाना सेनिटाइजेशन किया जाए।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




