लॉकडाउन में फंसी शादियां

0
831

न्यूज। देश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए घोषित ‘लॉकडाउन” के कारण पूर्व निर्धारित तिथि पर युवाओं का सेहरा बांधने, मेंहदी रचाने का सपना चकनाचूर हो गया। ज्योतिष के अनुसार अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा सहालग थे। 15 अप्रैल से सहालग की शुरुआत होनी थी। लोगों ने शादियों के लिए काफी पहले से ही मैरिज होम से लेकर हलवाई, बैंड-बाजे और अन्य जरुरी सामानों की बुकिंग करा दी थी, लेकिन कोरोना ने देश में लोगों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न कर दिया।

गेस्ट हाउस में 14 अप्रैल से लेकर दो मई तक की अलग-अलग तारीखों में शादियों की बुकिंग थी। लेकिन अब यह सभी बुकिग लोगों ने अपनी स्वेच्छा से कैसिंल कर दी हैं। ज्योतिषाचार्यो का मानना है कि अप्रैल में पांच विशेष तिथियां थी जिसमें 26 अप्रैल, 10 मई और छह जून को सबसे बडा सहालग विशेष मुहूर्त हैं। अप्रैल व मई में अधिकतर लोगों ने कोरोना के संकट के कारण वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित किए हैं। नवम्बर और दिसम्बर में विशेष मुहूर्त हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां कक्षा 6,7,8,9 व11 की सभी छात्र अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय
Next articleराजधानी में तीन और कोरोना पॉजिटिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here