बलरामपुर अस्पताल के निदेशक की हरकत से नर्सों में आक्रोश

0
2728

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ में निदेशक की हरकत पर आक्रोश व्यक्त किया है। हालांकि निदेशक ने अपनी गलती पर खेद व्यक्त किया है, लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने चेतावनी दी है कि इस तरह का बर्ताव निदेशक रहेगा तो वह सब आंदोलन करने को मजबूर होंगे।आज बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में  स्टाफ नर्स श्रीमती क्लेरिन ब्रिग्रेन्जा डयूटी पर तैनात थी, निदेशक डा०राजीव लोचन राउंड के दौरान कोविड वार्ड में मरीज का टम्परेचर लेने के बाद ग्लब्स अपने हाथ से उतारकर स्टाफ के जेब में डाल दिया, जब हम लोग मिलकर पूछने गये कि आपने ऐसा क्यों किया तो इन्होंने कहा गुस्से में मैंने ऐसा किया तो हमें माफ कर दे, जो सजा देना चाहते हैं आप लोग दे हमसे गलती हो गई।

फिर भी बार बार कहते रहे कि मैंने गुस्से में ऐसा किया ।  यहाँ यह भी अवगत कराना है कि इससे पूर्व भी 1,2और 3अप्रैल को जो लोग डयूटी कर रहे थे वो आज तक अपने घरों से आ जा रही हैं।परन्तु इस तरह के वर्ताव से नर्सिंग संवर्ग मे काफी रोष व्याप्त है,लिखित रूप से दे भी दिया गया है,यदि इसी तरह का वर्ताव निदेशक बलरामपुर का रहेगा तो हम लोगों को डयूटी कर पाना मुश्किल होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : ब्लड बैंक में ब्लड संकट
Next articleबेटे को बचाने के लिए आइसोलेशन से निकली मां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here