लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में ब्लड का संकट छाने लगा है। मात्र तीस प्रतिशत ब्लड ही स्टाक में बचा है। खास कर निगेटिव ग्रुप का ब्लड समाप्त होने की कगार पर है। कोरोना संक्रमण काल के चलते रक्तदान नहीं हो पा रहा है। स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों से अपील की गयी है कि वह आकर रक्तदान करें, तभी ब्लड दिया जा सकता है। ब्लड बैंक प्रबंधन का कहना है कि अगर ब्लड डोनेशन में लगातार कमी बनी रही, तो केजीएमयू में मरीजों को ब्लड देना मुश्किल हो जाएगा।
केजीएमयू का ब्लड बैंक प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लड बैंक कहलाता है। यहां पर लगभग तीन हजार से विभिन्न ब्लड ग्रुप के यूनिट स्टाक में रहता है, आैर रक्तदान की प्रक्रिया भी चलती है। यह ब्लड बैंक भर्ती मरीजों को ही नहीं बल्कि सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों को भी ब्लड दे देता है, परन्तु आजकल कोरोना संक्रमण के चलते ब्लड डोनेशन बंद हो गया है। इसके अलावा केजीएमयू की इमरजेंसी, सर्जरी, क्वीन मेरी के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को ब्लड दिया जाता है, जिसमें लगभग दो सौ यूनिट प्रतिदिन ब्लड निकल जाता है। काफी संख्या में ऐसे मरीज होते है, जिनसे बदले में ब्लड डोनेशन नहीं हो पाता है आैर ब्लड देना आवश्यक होता है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि दो सौ यूनिट केजीएमयू में जाने के अलावा सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों में भी बीस से पच्चीस यूनिट ब्लड चला जाता है। जरूरी नहीं कि रक्तदान करने वाले सभी डोनर से निगेटिव ग्रुप का ब्लड ही मिल सके।
उन्होंने बताया कि एबी पाजिटिव ब्लड यूनिट समाप्त होने की कगार पर है। अगर एक दो दिन में इस ग्रुप का ब्लड नहीं आता है तो ब्लड ग्रुप समाप्त होने पर सर्वदाता ओ पाजिटिव ब्लड ग्रुप दिया जा सकता है। डा. तूलिका ने बताया कि एबी निगेटिव, ओ निगेटिव ब्लड, ए निगेटिव ब्लड ग्रुप बहुत कम हो गया है। उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को भी अपील की गयी है कि रक्तदान कराये। ताकि अलग- अलग ग्रुप के ब्लड यूनिट आ सके। डा. तूलिका ने बताया कि आम दिनों में कही न कहीं को स्वंयसेवी संस्था, सरकारी या निजी उपक्रम ब्लड डोनेशन किया करता था। इसके अलावा मॉल, स्कूल, कालेज आदि में ब्लड डोनेशन नही हो पा रहा है। ऐसे में मात्र तीस प्रतिशत ही ब्लड बैंक में शेष बचा है। अगर आने वाले दिनों में रक्तदान नहीं शुरू हुआ तो ब्लड बैंक से ब्लड देने में दिक्कत आ जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












