बवाल मचाने वाले जमाती शहर के बाहर अस्पताल में शिफ्ट

0
661

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में लगातार किन्हीं कारणों से बवाल कर रहे 13 जमाती कोरोना पाजिटिव मरीजों को आज बख्शी का तालाब स्थित साढ़ामऊ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इनके रहते अस्पताल में अन्य लोग भी संक्रमित होने की आशंका थी। सुरक्षा व स्वास्थ्य के नजरिये से इन सभी को बख्शी का तालाब शिफ्ट कर दिया गया है।

बलरामपुर अस्पताल में 13 जमाती के कोरोना पाजिटिव मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इन लोगों पर इलाज में सहयोग न करने का आरोप इलाज कर रही टीम ने लगाया था। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा होन व अलग भवन न होने के कारण इन सभी को सुरक्षा व स्वास्थ्य के नजरिये से स्वास्थ्य विभाग ने बख्शी का तालाब स्थित साढ़ामऊ के अस्पताल में कर दिया है। यहां पर आज कोरोना पाजिटिव आये पांच मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कोरोना पाजिटिव मरीज भी इसी अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इन सभी अलग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर इलाज की पूरी व्यवस्था कर दी गयी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनहीं मानेंगे: अमीनाबाद गयी स्वास्थ्य टीम को भगाया
Next articleकल होंगे दो डिस्चार्ज, कोरोना जंग जीतने वालों की संख्या हो जाएगी चार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here