लखनऊ। दो महीने से वेतन न मिलने से खफा पीजीआई की संविदा नर्सों ने शनिवार को काफी गुस्से में थी। संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमान से मिलने की जिद कर रही नर्सें प्रशासनिक भवन के पास धरने पर बैठ गयी। उनका आरोप था कि जनवरी और फरवरी का वेतन अभी तक नही मिला है। ऐसे में वह बिना वेतन के होली कैसे मनाएंगे? वेतन की मांग कर रही नर्सों ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक चले शोर शराबे के बाद निदेशक डा. धीमान ने खुद आकर नर्सों से बात की। एक महीने का वेतन शाम तक खाते में भेजे जाने के आश्वासन कर नर्सें शांत हुईं।
शनिवार की शाम तक जनवरी माह का वेतन खातों में पहुंच भी गया। जबकि फरवरी का वेतन मार्च के आखिर तक मिल जाएगा। उधर पीजीआई और ट्रामा सेंटर में काम करने वाले डाटा इंट्री ऑपरेटर, पेशेंट हेल्परों के भुगतान में संस्थान प्रशासन लगातार देर कर रहा है। अधिकारी तीन महीने से वेतन रोके हुए हैं। इन कर्मियों की होली फीकी रहेगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












