लखनऊ:-राजधानी लखनऊ में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया गया था जिसमें लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू कर दी गई थी ।आज नवनियुक्त कमिश्नर सुजीत पांडे ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं मुख्यमंत्री का जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा दिखाया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा और बेहतर पुलिसिंग ,स्मार्ट पुलिसिंग की सेवा हमारी प्राथमिकता होगी साथ ही उन्होंने कहा कि 24 घंटे किसी न किसी रैंक का अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहेगा।
साथ ही अपराधियों पर जितनी कठोर कार्रवाई हो सकती है हम करेंगे।वही महिलाओं पर अत्याचार और अपराध को लेकर हम और ज्यादा सतर्क रहेंगे ।सुजीत पांडे ने कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाए छोटी छोटी चीजों को हम प्राथमिकता देंगे ,साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था और छोटे अपराध को गंभीरता से लेंगे और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग भी देंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




