लखनऊ- कांग्रेस क़े प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं क़े द्वारा नागरिकता संशोधन बिल का जम कर विरोध किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इक्ट्ठा हुए। कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान विधेयक की कॉपी को जलाया साथ ही ये भी कि कल पूरे प्रदेश के हर जनपद में बिल को जला कर विरोध जताया जाएगा।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सीएबी पूरी तरह से अंसवैधानिक है। उन्होंने कहा कि संघ का विधान देश का संविधान नहीं हो सकता। भारत की आत्मा पर चोट करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। बीजेपी द्वारा पेश किया बिल गैर-संवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि इस देश में जहां आर्टिकल 14 से लेकर 21 और 23 में सभी धर्मों, भाषाओं और लोगों को समान अधिकार देता है तो वहीं, भाजपा लोगों को बांटने का काम करती है। कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध करती है। हमने आज इस बिल की कॉपी को जलाया है। आगे भी संसद से लेकर सड़क तक इस बिल का विरोध करेंगे।
अजय कुमार लल्लू ने कहा की भाजपा की प्रेरणा सावरकर हैं। ये संघ के विधान को मानते है देश के संविधान को नहीं मानते है। हम ऐसी पार्टी का पुरजोर विरोध करते हैं। हम संसद से लेकर सड़क तक मजबूती के साथ विरोध करेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




