सीएम ने दिए कमलेश तिवारी के परिवार को आवास एवं 15 लाख देने के निर्देश

0
585

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिन्दु समाज पार्टी के संस्थापक स्व0 कमलेश तिवारी के परिवार की मदद के लिए उनकी पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा सीतापुर में उनके परिवार को एक आवास की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

सरकारी प्रवक्ता के बुधवार को यहां यह बताया कि मुख्यमंाी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि दिवंगत श्री तिवारी की हत्या के मामले गिरफ्तार किये गये मुख्य हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि साजिश में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को पुराने लखनऊ के नाका क्षेा में दिनदहाड़े हिन्दुवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकाण्ड के दो मुख्य आरोपियो को भी कल शाम गुजरात एटीएस ने राजस्थान सीमा पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारों को ट्राजिट रिमाण्ड पर लखनऊ लाया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसीएमएस डा. शंखवार की तबियत खराब, लॉरी में भर्ती
Next articleइटैलियन खाना बनाना सीख रहे शाहरुख खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here