पीएम जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा बीमा योजना है:योगी

0
638

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोज्ञ योजना दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा बीमा योजना है। योगी सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर आयुष्मान भारत योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के वंचित, पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन 23 सितम्बर से ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंाी जन आरोज्ञ योजना” की शुरुआत की गयी थी।
इस योजना के लिए मुख्यमंाी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आााद भारत के इतिहास में पहली बार ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंाी जन आरोज्ञ योजना” के तहत करोड़ों भारतवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जब आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी थी, तब कई चुनौतियां थीं। सरकार ने कार्ययोजना बनाकर इसे समयबद्ध ढंग से जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य किया। लोक कल्याण की यह बड़ी योजना है और इसके तहत बिना भेदभाव पााों को आच्छादित किया जा रहा है। योगी ने कहा कि यह योजना प्रधानमंाी की स्वस्थ व समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से समाज के गरीब वर्गों को 05 लाख रुपये तक चिकित्सा बीमा कवर दिया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित 40 लाभार्थियों को उपहार भी प्रदान किये।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वामी चिन्मयानन्द पीजीआई में भर्ती
Next articleपाद प्रतियोगिता विफल, नहीं निकली ‘हवा’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here