लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एक बार फिर 25 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विभाग ने दी है।
विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के सभी मण्डलों में अधिकतम तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ। लखनऊ में हालांकि यह सामान्य से ज्यादा रहा। वहीं, बांदा में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार झांसी मण्डल में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुयी जबकि राज्य के बाकी मण्डलों में यह गुरुवार को सामान्य रहा। राज्य में लखीमपुर खीरी 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा है। 25 मार्च को बारिश होने की संभावना से एक जाती ठंड हल्की बढ़ सकती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




