राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

0
772

लखनऊ । प्रदेश में स्वाइन फ्लू धीरे धीरे चल रहा है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 2 मौतें हो चुकी हैं । जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जा चुका है। लखनऊ लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 18 में रहने वाली एक महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इस महिला की जांच पीजीआई में कराई गई जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू के 2 मरीज इंदिरा नगर क्षेत्र में मिल चुके हैं। इनमें एक की गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेदांता में इलाज के लिए शिफ्ट कराया था। इंदिरा नगर सेक्टर 18 में रहने वाली इस महिला में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मरीज के परिवारजनों से मिलकर स्वाइन फ्लू की दवा दी है इसके अलावा मरीज की देखरेख और बचाव की जानकारी दी है।

बताते चलें इससे पहले रायबरेली निवासी एक युवक की लखनऊ के महानगर स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं 1 दिन पहले बरेली मे तैनात एक महिला अधिकारी की मौत भी स्वाइन फ्लू के कारण हो चुकी है। बताते चलें स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है परंतु अभी तक काफी संख्या में जनपद ऐसे हैं जहां पर स्वाइन फ्लू की दवा बच्चों का सिरप तथा मास्क भी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल उस समय खुली जब बरेली में एक उच्च पदस्थ महिला अधिकारी की मौत स्वाइन फ्लू होने के कारण हो गई। फिलहाल शासन के जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि सभी को दवाओं की आवश्यकता अनुसार पूर्ति की जा चुकी है और लोगों को जागरूक रहकर इससे बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।

Previous articleपीजीआई कर्मचारी 28 से हड़ताल करेंगे
Next articleड्यूटी से गायब दो डाक्टरों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here