लखनऊ । एम्स के सामान भत्ते देने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये से पीजीआई कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं शिक्षा व संस्थान के निदेशक से हुई वार्ता के 17 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा भत्ते पर कोई निर्णय न लिये जाने से खफा कर्मचारियों ने 28 जनवरी से दोबारा हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को पीजीआई निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कर्मचारी नेताओं से 10 दिन की और मोहलत मांगी। जिस पर कर्मचारी तैयार नही हुये। उल्टा कर्मचारियों ने 28 को प्रस्तावित हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
लम्बे समय से एम्स के समान भत्ते की मांग को पीजीआई कर्मचारियों ने चार जनवरी को संस्थान में हड़ताल की थी। एक दिन की हड़ताल में संस्थान प्रशासन के हाथपाव फूल गये थे। आखिर में शासन के अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारियों ने 25 जनवरी तक समय दिया था। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नही की गई।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












