यहां अल्ट्रासाउंड कराने में पसीने छूट जाते है गर्भवती महिलाओं के

0
914

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जांच यूनिट में एक मशीन व मैन पावर कम होने के कारण मरीजों को लम्बा इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि क्वीन मेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड यूनिट में मात्र एक उपकरण लगा हुआ है। इसमें ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों की सुबह से लाइन लगी रहती है। इस कारण मरीजों को जांच के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा गर्भवती होने के कारण उन्हें बैठने के कारण परेशानी होती है। यहां जांच कराने के लिए आयी मरीज अनिता ने बताया कि सुबह ओपीडी में डाक्टर को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए भेजा आैर रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा है।

परन्तु दोपहर के दो बजे चुके है पर अभी भी जांच नहीं हो पायी। अब तक ओपीडी से डाक्टर भी उठ गयी होगी। अब फिर उनकी ओपीडी में आना होगा। इसी प्रकार आलमबाग से आयी रश्मि ने बताया कि वह भी इंतजार कर रही है। दो घंटे से ज्यादा हो गया है, गंभीर मरीज बताकर लोगों को बीच में कर देते है तो उनका वेंटिग नम्बर आैर लम्बा हो जाता है। यही नहीं गैर जनपदों से आने वाली महिला तो तीमारदारों के साथ रूक जाती है तो दूसरे तीसरे दिन जांच करा ही जाती है। उनका कहना है कि अगर बीच में जांच करते करते डाक्टर अगर कही चला जाए तो बड़ी मुसीबत हो जाती है। मैन पावर कम होने के कारण ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअपोलो-मेडिक्स ने सीएमएस में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई
Next articleपीजीआई कर्मचारी 28 से हड़ताल करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here