गोरखपुर को 36 परियोजनाओं की सौगात

0
724

न्यूज । सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 87.57 करोड़ रूपये की लागत से गोरखपुर जिले की कुल 36 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। श्री योगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और आसरा योजना के सात-सात लाभार्थियों को आवास की प्रतीक चाभी तथा प्रमाण पा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सात लाभार्थियों को अंत्योदय/पाा गृहस्थी का राशन कार्ड वितरित किया। इस दौरान आसरा आवास योजना के 100 तथा प्रधानमंाी आवास योजना शहरी के 51 लाभार्थियों को योजना के तहत प्रमाण पत्र व प्रतीक चाभी वितरित की गयी।

सीएम ने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिये प्रयत्नशील है और उनके हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। विकास योजनाओं को बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 11 लाख प्रधानमंाी आवास (ग्रामीण) बनाया जा चुका है, जिसका एक साथ गृह प्रवेश अक्टूबर के अन्त में कराया जायेगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में चार लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा। जो लोग मकान विहीन है अथवा मकान जर्जर स्थिति में है, उनको आवास उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि अब तक सड़क किनारे रहने वाले बसफोड़ अपने आवंटित आवास में रहेंगे। प्रशासन उनके
परम्परागत रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायेगा। खेतों के किनारे बांस लगाये जायें ताकि उनका परम्परागत रोजगार प्रभावित न हो और उनके कलाकृतियों को बाजार में बिक्री की व्यवस्था की जाये। बसफोड़ को स्वंय सहायता समूह बनाकर स्वावलम्बी बनाया जायेगा।

उन्होनेे बताया कि प्रदेश में वेण्डरजोन बनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने तथा सड़क के किनारे ठेला, खोम्चा लगाने वाले को व्यवस्थित करने के साथ ही जिलों को स्वच्छ सुन्दर बनाया जायेगा। प्रदेश में अंत्योदय एवं पाा गृहस्थी के तहत 3.50 करोड़ लोगों को राशन कार्ड वितरित करने का फैसला किया गया है जिसका शुभारम्भ आज यहां से किया गया है। अंत्योदय कार्ड के तहत कार्ड धारक को 35 किलो खाद्यान्न रियायती दर पर दिया जाता है, पाा गृहस्थी कार्ड पर प्रत्येक सदस्य को पांच किलो खाद्यान्न दिया जाता है।

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है कि कोई भी पाा व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे और जो लोग छूटे है उन्हें भी राशन कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। गरीब की कोई जाति नही होती है, कोई भूखा न रहे इसलिए सबको आगे आकर उनकी मदद करना होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleइंद्रप्रस्थम: महाकुंभ 2019 में तीर्थयात्रियों के लिए एक अनन्त अनुभव प्रतीक्षा कर रहा है
Next articleएनेमिया पर आधारित फिल्म संवरती जिंदगी का लोकापर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here