लखनऊ। पीजीआई के अस्प्ताल प्रशासन के प्रमुख व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमचंद्रा को देहरादून स्थित एचएन बहुगुणा चिकित्सा वि वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। डॉ. चंद्रा बताते हैं कि वह जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे। केजीएमयू में वर्ष 1977 में एमबीबीएस करने वाले डॉ. हेमचंद्रा पीजीआई सेवाएं दे रहे हैं। करीब डेढ़ वर्ष तक पीजीआई में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन विभाग में मरीजों के हित में काफी काम किया। देहरादून के एचएन बहुगुणा मेडिकल वि वविद्यालय का वीसी बनाए जाने पर डॉ. हेमचंद्रा ने बताया कि विवि में मरीजों के हित में कार्य करेंगे।
मरीजों को बेहतर और अच्छा इलाज देना प्राथमिकता होगी। साथ ही विवि के डॉक्टरों और कर्मचारियों की जो भी समस्याएं होंगी। उन्हें दूर किया जाएगा। ताकि वह मरीजों की सेवा लगन से कर सकें।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












