न्यूज डेस्क। स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले आज यहां हजारों की संख्या में लोगों ने 12 किलोमीटर लम्बा तिरंगा लहराकर देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद यह वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स में शामिल हो गया।
वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स ने इस कीर्तिमान के लिये एक स्थानीय संस्था के नाम प्रमाण पत्र जारी किया है। प्रमाण पत्र में इस राष्ट्रध्वज को “देश को समर्पित सबसे लम्बा तिरंगा” बताया गया है।
लोक संस्कृति मंच के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने संवाददाताओं को बताया कि “मेरा तिरंगा, मेरा अभिमान” अभियान के तहत इस कीर्तिमान के लिये महाराणा प्रताप चौराहे से चाणक्यपुरी चौराहे के बीच हजारों लोग जुटे। उन्होंने सड़क के दोनों ओर “यू” आकार में खड़े होकर 12 किलोमीटर लंबा तिरंगा लहराया।
लालवानी ने बताया कि इस तिरंगे को गुजरात के सूरत शहर के दर्जियों ने महीने भर की मेहनत से तैयार किया।
उन्होंने बताया कि विशाल तिरंगा लहराने के कार्यक्रम में भगत सिंह आैर सुखदेव जैसे शहीद क्रांतिकारियों के रिश्तेदार भी शामिल हुए।
इससे पहले, मथुरा में 10 किलोमीटर आैर गोरखपुर में 11 किलोमीटर लंबा तिरंगा तैयार कर कीर्तिमान का दावा किया जा चुका है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




