निपाह से आज एक अौर मौत, अब तक 15

0
720

डेस्क। केरल में निपाह वायरस से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति (28) की मौत हो गयी। इसके साथ ही इससे मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढकर 15 हो गयी है । राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी जानकारी के अनुसार करासरी निवासी अखिल का 29 मई से ‘ कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ” (केएमसीएच) में इलाज चल रहा था। उसका बीती रात यहां निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों के भी इस वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। उनका इलाज भी केएमसीएच में जारी है। वायरस की चपेट में आने की पुष्टि होने से पहले उनके संपर्क में आए 1353 लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। जिले के नेल्लिकोडे में कल मधुसूदन (55) नामक एक शख्स की मौत हो गई थी। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मधुसूदन कोझिकोड जिला अदालत में वरिष्ठ अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। निपाह वायरस एक नया जानवरों से फैलने वाला रोग है जो मनुष्य आैर पशुओं दोनों के लिए एक खतरनाक बीमारी है। ऐसी आशंका है कि यह पेराम्बरा के एक कुएं (जिसका लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था) से फैला है, जिसमें चमगादड़ों का बसेरा है आैर उससे कुएं का पानी दूषित हो गया । ऐसा माना जाता है कि इस वायरस का प्राकृतिक वास फल खाने वाले चमगादड़ की प्रजाति प्रेटोपस जीनस में होता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां स्ट्रेचर पर बंद हो सकती है भर्ती…
Next articleयुद्ध में नहीं मरते इतने लोग जितना इससे मर जाते है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here