यह थे “फर्जी” इन पर खर्च होते थे100 करोड़ रुपये

0
981

लखनऊ। वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए अनिवार्य किये जाने के बाद ‘फर्जी’ पाये गये दो हजार से ज्यादा मान्यता प्राप्त मदरसों पर सालाना 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किये जाते थे। प्रदेश सरकार इन फर्जी मदरसों के मामले में जांच कराना शुरू कर दिया है। इसके अलावा काफी मदरसे है जिन्होंने अभी विवरण नहीं दिया है।

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सरकार ने मदरसों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये पिछले साल सभी मदरसों के प्रबन्धन से उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपने बारे में पूरी जानकारी अपलोड करने को कहा था।

मगर ऐसा करने के लिये अंतिम तारीख कई बार बढ़ाये जाने के बावजूद मदरसों द्वारा संचालित 140 मिनी आईटीआई में से 20 ने अपनी जानकारी नहीं दी। इसके अलावा करीब 2300 मदरसों ने भी पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया। इन सभी पर अब तक हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाते थे।

उन्होंने कहा कि मदरसों की कार्यप्रणाली में सुधार आैर पारदर्शिता लाने के लिये उनकी जानकारी वेब पोर्टल पर डालने को अनिवार्य बनाया गया था। ऐसा लगता है कि वे मदरसे आैर आईटीआई दरअसल फर्जी हैं, जिन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपना ब्योरा नहीं देने वाले करीब 2300 मदरसों को सरकार पहले ही फर्जी मान चुकी है।

मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण के मुताबिक प्रदेश में 19 हजार 108 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। उनमें से 16 हजार 808 मदरसों ने पोर्टल पर अपना ब्यौरा फीड किया है। वहीं, करीब 2300 मदरसों ने अपना विवरण नहीं दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएम्स के ट्रामा सेंटर में अब इतने बिस्तर
Next articleतनाव पर नियंत्रण के लिए केजीएमयू ने किया यह समझौता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here