देश तोड़ने की कोशिश करने वाले को तोड़ दिया जाएगा :योगी

0
794

लखनऊ। प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी में हुई तीखी नोकझोंक के बीच मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश तोड़ने की कोशिश करने वालों को ही तोड़ देंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ ने कहा, संविधान की शपथ लेने वाले कह रहे हैं कि देश टूटने की ओर अग्रसर है। यह सोच निंदनीय है। भारत दुनिया में मजबूत अर्थव्यवस्था के रुप में उभरा है। प्रधानमंाी नरेन्द्र मोदी विश्व में जहां भी जाते हैं, उनका जोरदार स्वागत होता है।

उन्होंने कहा, देश नहीं टूटेगा, तोड़ने वालों को जरुर तोड़ देंगे। भारत अखण्ड है, अखण्ड ही रहेगा। समाजवादी पार्टी (सपा) अगर यह सोचती है तो इस सोच को अपने पास ही रखे। इस प्रवृत्ति को फैलाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

इससे पहले, श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियां गलत हैं। देश कभी बंटेगा तो भाजपा की गलत नीतियां ही इसकी जिम्मेदार होंगी। उत्तर प्रदेश में देवभूमि भी था। उसे बांटकर उत्तराखण्ड बना दिया। बिहार और मध्यप्रदेश को भी बांट दिया। सिर्फ वोट के लिये भाजपा बांटने की राजनीति करती है। देश को बचाना है। गरीबों को बचाना होगा। नहीं तो, भाजपा की गलत नीतियों की वजह से देश बंटवारे की कगार पर पहुंच जायेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभूखा था शिशु, इस विशेष सर्जरी कर दिया ठीक
Next articleहिन्दू होने पर मुझे गर्व है: योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here