यूपी इन्वेस्टर्स समिट: मोदी ने भी दिया डिफेंस कॉरिडोर का तोहफा

0
639

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य में निवेश और बेहतर कारोबार के इरादे से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में दो दिवसीय यूपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया. इस समिट में मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी समेत देश के 5000 बड़े उद्योगपति समेत दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां निवेश मित्र की शुरुआत की, इस प्लेटफॉर्म के जरिए उद्योगों के लिए ऑनलाइन सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. कई निवेशकों ने लगभग 70 हजार करोड़ से भी अधिक निवेश का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट में कहा कि काफी समय में यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, पहले की स्थिति काफी खराब थी ये यूपी के लोग जानते हैं. पहले यहां के लोग भय के माहौल में जी रहे थे, इसलिए उद्योगों का आना मुश्किल था.

उन्होंने कहा कि इस साल बजट में प्रस्ताव किया गया था कि देश में दो डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इनमें एक उत्तर प्रदेश में बनेगा, ये कॉरिडोर बुंदेलखंड में बनाया जाएगा. ये आगरा-अलीगढ़-कानपुर-झांसी-चित्रकूट में बनेगा. इससे करीब ढाई लाख लोगों रोजगार मिलेगा. वहीं पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से काफी फायदा मिलेगा. इसके लिए 20000 करोड़ का निवेश किया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि उस माहौल से अब यूपी निकल चुका है, यूपी में बदलाव दिख रहा है. यहां अब वो नींव तैयार हो चुकी है, जिसपर न्यू उत्तर प्रदेश की दीवार तैयार होगी. उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी की कहावत है.

उन्होंने कहा कि यहां पर मलीहाबाद के आम फेमस है, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, फिरोजाबाद का कांच चमक दिखाता है, आगरा का पेठा है तो कन्नौज का इत्र भी है. यहां सुबह बनारस तो शाम की अवध है, यहां की राम की लीला है तो कृष्ण की रास भी है, मोदी ने कहा कि यहां IIT कानपुर है बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी भी है. उन्होंने कहा कि देश के विकास में यूपी का आगे बढ़ना जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल कुंभ को यूनेस्को ने मानवता की अनमोल धरोहर बताया है. अगले साल होने वाला कुंभ मेला यूपी सरकार के लिए बड़ा मौका है.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबीजेपी विधायक लोकेन्द्र सिंह समेत चार की सड़क हादसे में मौत
Next articleशुल्क जमा करने यहां अब नही होगी दिक्कत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here