गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से मरीज की मौत

0
911

लखनऊ । राजधानी के प्राइवेट ब्लड बैंक ब्लड की सही से स्क्रीनिंग न करके लोगों को गलत ग्रुप का खून दे रहे है। इससे गलत ब्लड ट्रांसफ्यूजन से लोगों की जान तक जा रही है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में एक ऐसा ही मरीज भर्ती कराया गया। ब्लड बैंक में जांच में पता चला कि मरीज को गलत ग्रुप का खून चढ़ाया जा रहा है। गलत खून चढ़ाने से उसकी हालत गंभीर हो गयी आैर उसकी मौत हो गयी।

ब्लड बैंक में कुछ दिन पहले एक मरीज का ब्लड स्क्रीनिंग के लिए आया आैर उसे ब्लड प्लेट्लेट्स व प्लाज्मा दिये जाने की मांग की। ब्लड स्क्रींंिनंग में पता चला कि मरीज को गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाया जा रहा था, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गयी थी। मरीज को एबी पाजिटिव ब्लड ग्रुप चढ़ाया जा रहा था,जब कि मरीज ए पाजिटिव था। स्क्रीनिंग में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने के बाद स्पष्ट हो गया कि उसकी तबियत बिगड़ने का क ारण यही है। डाक्टरों ने उसे इलाज करके बचाने का प्रयास किया, लेकिन उस तबियत ठीक न हो सकी आैर उसकी मौत हो गयी।

ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रभारी डा. तूलिका बताती है, उसे लगातार गलत ब्लड ग्रुप को चढ़ाया गया, जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ती गयी। केजीएमयू में भर्ती कराने के बाद जब ब्लड चढ़ाने के लिए स्कींिनंग करायी तो पता। उन्हांेने बताया प्राइवेट ब्लड बैंकों को मानक के अनुसार करना चाहिए। ज्यादातर ब्लड बैंक ब्लड की स्क्रीनिक करने में कोई गलती नहीं करना चाहिए।

Previous articleगंभीर मरीजों का विशेषज्ञ डाक्टर की देख रेख में
Next articleसभी मेडिकल कालेजों में ब्लड बैंक आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here