लखनऊ । रायबरेली के एनटीपीसी ऊचांहार में हुए ब्वायलर में विस्फोट के घायलों को बुधवार देर रात सिविल अस्पताल व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेन्टर में भर्ती किया गया। सिविल अस्पताल से लेकर केजीएमयू के ट्रामा सेन्टर में भर्ती इन मरीजों को देखने के लिए वीआईपी मूवमेंट दिन भर चलता रहा। इससे विशेषज्ञ डाक्टरों का मानना था कि हालांकि ज्यादातर सभी मरीज पचास प्रतिशत से ज्यादा जले हुए है आैर उनकी हालत गंभीर है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।
केजीएमयू के ट्रामा सेंटर से लेकर सिविल अस्पताल तक गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस लगातार रायबरेली से लेकर आ रही थी। यहां पर मरीजों को भर्ती करके इलाज भी किया जा रहा था। इस बीच इन मरीजों को देखने के लिए वीआईपी मूवमेंट भी लगातार हो रहा था। यह मूवमेंट दूसरे दिन भी लगातार चलता रहा। विशेषज्ञों ने गंभीर मरीजेां को बर्न यूनिट में भर्ती कर इलाज कर रहे थे। लेकिन लगातार मूवमेंट से उन्हें संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर यूनिट पर मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां पर मरीजों को देखने के लिए लोग आ रहे थे। डाक्टरों का कहना है कि संक्रमण को रोकने के लिए पूरी प्रयास है। बर्न के मरीज भी काफी गंभीर है,विशेषज्ञ का कहना है ज्यादातर सत्तर प्रतिशत जले हुए है। इनमें संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा है।












