पीएमएस चुनाव: निर्विरोध चुने गये लखनऊ शाखा के पदाधिकारी

0
1448

लखनऊ। प्रादेशिक चिकित्सा सेवा संघ की लखनऊ शाखा का चुनाव गुरुवार को हुआ, इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। डॉ. देवेश कुमार सिंह को अध्यक्ष,डॉ.अनूप कुमार बाजपेयी को सचिव और डॉ. दीपक कुमार व डॉ. नवीन चन्द्र को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी प्रकार डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. मशीष शुक्ला को वित्त सचिव और डॉ. चितरंजन विश्वास को सम्पादक चुना गया है।

Advertisement

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के डॉ. जावेद अहमद खान ने चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ. श्री प्रकाश वत्स ने जिम्मेदारी निभायी। इस चुनाव के लिए कुल आठ पदों में से सात पदों पर एक – एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया था। जितने पद उतने प्रत्याशी,इसके चलते सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये।

राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ के लखनऊ  शाखा के अध्यक्ष चुने गये एसएन.सिंह –

राजकीय फार्मासिस्ट महासंघ की लखनऊ शाखा का निर्वाचन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी का चुनाव बलरामपुर चिकित्सालय में चुनाव अधिकारी जेपी.नायक व आरआर.चौधरी की देखरेख में चला। इस चुनाव में एसएन सिंह को अध्यक्ष, प्रलाहद कनौजिया को मंत्री, अरविन्द कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनन्द कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,अनुज को संगठन मंत्री, प्रवीन यादव को संयुक्त मंत्री, पंकज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, एसएस पाण्डेय को सम्प्रेक्षक और अजय कुमार पाण्डेय को प्रवक्ता निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके बाद राजकीय फार्मेसिस्ट महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।

Previous articleगुड न्यूज : इस इलाज में ठीक हो सकते है क्षतिग्रस्त कार्टिलेज
Next articleव्यापारी की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here