Advertisement
Home Uttar Pradesh स्वतंत्रता दिवस के पहले यूपी में हाई-अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के पहले यूपी में हाई-अलर्ट

बड़े महानगरों में विशेष इंतजाम के निर्देश

0
769

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए पूरे सूबे में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस मु यालय ने सभी जनपदों के कप्तानों को भेजे अलर्ट में इस दौरान वाहनों की सघन छानबीन के साथ-साथ पुलिस बलों को सतर्क रखने का निर्देश दिया है। खासबात यह है कि इस मौके पर बड़े महानगरों में विशेष सुरक्षा इंतजाम करने का निर्देश दिया है। बनारस, इलाहाबाद,फैजाबाद,लखनऊ के अलावा कुछ ऐसे जिले शहर की सूची में शामिल हैं,जिन्हें आतंकी हमलेका खतरा अधिक है।

जांच एजेंसी के एक अधिकारी का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आतंकी हमले की आशंका बढ़ जाती है। सूत्रों की मानें तो खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार वाराणसी,इलहाबाद,फैजाबाद, लखनऊ के अलावा कई बड़े महानगरों में आतंकी हमले की आशंका सबसे ज्यादा है। लिहाजा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। डीजीपी सुलखान सिंह ने खुले तौर पर ऐलान किया है कि इस दौरान कोई माहौल बिगाडऩे की कोशिश की तो उसे कत्तई नहीं ब शा जायेगा। फिलहाल पुलिस महानिदेशक का फरमान सुनते ही सभी जिलों के कप्तान सकते में हैं और लगातार चेकिंग अभियान छेड़ दिया है।

Previous articleकेजीएमयू के फीवर क्लीनिक में मरीजों को मिला ताला
Next articleलापरवाह डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज को बना दिया मरघट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here