श्री अमरनाथ के लिए लंगर रवाना

0
1229

लखनऊ । श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति बाराबंकी का लंगर बड़े धूमधाम से बाजे-गाजे के साथ हजारों शिवभक्तों के आस्था का जनसैलाब प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर, बाराबंकी से विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। शनिवार को इंदिरानगर स्थित मुंशी पुलिया चौराहे पर सेवादारों द्वारा शिव मंदिर पर शोभा यात्रा का स्वागत किया। शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत कर सभी भक्तों ने नाच-गाकर धूमधाम से इस भंडारे को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक रवाना किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने बताया कि 35 सेवादार ट्रक से अमरनाथ के लिए जा रहे हैं। एंबुलेंस के साथ पांच सेवादार कश्मीर के लिए जाएंगे। शोभा यात्रा के स्वागत में संस्था के प्रधान कैलाश शर्मा, सचिव भरत लाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Previous articleअस्पतालों में आउटसोर्सिंग खत्म करने की मांग
Next articleयोग दिवस पर पीएम की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे का प्रयोग नहीं एडीजी एलो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here