बलरामपुर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एसी में धमाका

0
690

लखनऊ । बलरामपुर अस्पताल के एक्सरे विभाग की एसी में जोरदार धमाका हुआ। ऐसे में लाइन लगाए मरीज अपनी जांच छोड़कर भाग खड़े हुए। गनीमत है कि कोई जानोमाल का नुकसान नहीं हुआ। एक्सरे विभाग के सामने बर्न वार्ड के पास कई तीमारदार भी तेज आवाज के चलते भाग निकले। एसी के भीतर तेज धुंआ निकलने के कारण जल्द ही बिजली सप्लाई बंद की गयी। जांच-पड़ताल में पता चला कि शार्ट सर्किट के कारण हुआ है। इस हादसे के कारण आधे घण्टे तक एक्सरे जांच कार्य ठप रहा। सूत्र बताते हैं कि यही नहीं कई एसी काफी पुरानी हो चुकी है। कुछ दिन पहले जब स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अस्पताल का दौरा किया तो इमरजेंसी में लगी कई जर्जर एसी को बदलने के निर्देश दिये लेकिन इसके बावजूद एसी बदलनी नहीं गयी हैं।

टेक्नीशियनों ने किसी तरह बनाकर काम चलाऊ व्यवस्था शुरू कर दी है। मेंटीनेंशन के अभाव में शार्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। अस्पातल के निदेशक डा. ईयू सिद्दीकी ने बताया कि नए एसी लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा चुका है। दूसरी तरफ मेंटीनेंशन की कमी दो दिन पहले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में देखने को मिली थी। शार्ट सर्किट के कारण आधे अस्पताल में बिजली गुल हो गयी। करीब ढाई घण्टे तक बिजली का संकट बना रहा। ऐसी स्थिति में अस्पातल की वैकल्पिक व्यवस्था भी काम नहीं आयी, क्योंकि एक ही लाइन के सहारे व्यवस्था चल रही है।

Advertisement
Previous article25 नर्सिंग होम में शुरू होगी नयी व्यवस्था
Next articleस्वाइन फ्लू से हुई थी मौत, अब तक तीन स्वाइन फ्लू के मरीज मिले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here