25 नर्सिंग होम में शुरू होगी नयी व्यवस्था

0
796

लखनऊ । नर्सिंग होम में मारमीट रोकने के लिए मोर्चा बाउंसर संभालेंगे। आठ-आठ घण्टे की ड्यूटी के हिसाब से यह सुरक्षा दल चौबीस घण्टे ड्यूटी करेगा। लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन ने शनिवार को इस व्यवस्था की शुरुआत की। निरालानगर स्थित एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीएस बाजपेयी ने इसका आैपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि सुरक्षा की बात ठीक है लेकिन सुरक्षा के नाम कानूनी नियम टूटने न पाएं।

एसोसिएशन के सचिव डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि इस सचल सुरक्षा दस्ते का उद्देश्य है कि इमरजेंसी के समय डाक्टरों, स्टाफ तथा अस्पताल को समय पर सुरक्षा मिले। इस सचल सुरक्षा दस्ते में 6 सिक्यूरिटी गार्ड की 3 टीमें होगी जो कि आठ-आठ घंटे के हिसाब से चौबीसों घंटे काम करेंगी। यह स्वैच्छिक पेड सर्विस है जिसे अभी 25 सदस्यों के लिए शुरू किया जा रहा है। यह सचल सुरक्षा दस्ता सदस्य अस्पतालों का दौरा करेगी आैर इमरजेंसी में अस्पताल में होने वाले किसी भी सुरक्षा के खतरे को भांप कर उसे रोकने की कोशिश करेगी। इस मौके पर नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन, नीमा, नुडवा आदि एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 

Previous article30 मई को बंद रहेगी दवा की दुकान
Next articleबलरामपुर अस्पताल में शार्ट सर्किट से एसी में धमाका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here