सिविल अस्पातल में गुल रही बिजली 

0
687
Dainik Bhaskar
लखनऊ। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पातल में करीब तीन घण्टे तक बिजली गुल रही। इसके चलते मरीजों व तीमारदार गर्मी से बेहाल रहे। अस्पताल प्रशासन ने बिजली बहाल करने की कोशिश की तो पता चला कि परिसर में शार्ट सर्किट के कारण बिजली गुल हुई, इससे अस्पताल के आधे हिस्से में बिजली आ रही थी। गनीमत है कि ओपीडी के समय के बाद बिजली गुल हुई, वरना कई ओपीडी, दवा काउंटर आैर जांच कार्य प्रभावित रहे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि टेक्नीशियनों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी नहीं आने पाए।
Previous articleनिर्देश के बाद भी सीटी स्कैन ज्यादा लिया जा रहा शुल्क
Next articleडायबिटिक रखें स्वास्थ्य विशेष ख्याल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here