बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन आज

0
814

लखनऊ । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को अपराह्न दो बजे बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उदघाटन करेंगे। यूनिट का संचालन पीपीपी माडल पर होगा, इसके लिए प्रदेश सरकार व हेरिटेज हास्पिटल के बीच अनुबंध है। 10 बिस्तरों की यूनिट में एक आरक्षित रहेगा, इस पर हेपेटाइटिस व एचआईवी संक्रमित मरीजों की डायलिसिस की जाएगी। रोजाना डायलिसिस तीन शिफ्ट में होगी। अस्पताल के निदेशक व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिन मरीजों को डायलिसिस के निर्देशित करेंगे, रजिस्ट्रेशन उनका ही होगा।

अस्पताल के निदेशक डा. ईयू सिद्दीकी ने बताया कि पूरे प्रदेश के 26 जिलों में नि:शुल्क हीमोडायलिसिस केन्द्र की स्थापना एवं संचालन के लिए करार किया है। आजमगढ़, इलाहाबाद, वाराणसी आैर मेरठ में केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल इस योजना का पांचवां केन्द्र कार्यरत होने जा रहा है। अन्य केन्द्रों से मरीजां का अच्छा फीड बैक मिला है, इसमें डायलिसिस सेवाओं का गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि पहले से अस्पताल में संचालित डायलिसिस यूनिट बंद नहीं की जाएगी। यथावत कार्य करती रहेगी।

Advertisement

हालांकि यह यूनिट काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसी में नयी यूनिट की आवश्यकता थी, क्योंकि कई बार मरीजों की वेटिंग बढ़ने लगती थी। खास बात यह भी है कि नयी यूनिट में हेपेटाइटिस व एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी अपना डायलिसिस करवा सकते हैं जो ऐसा पहले संभव नहीं था, क्योंकि ऐसे मरीजों के लिए बिलकुल अलग व्यवस्था रखनी पड़ती है।

Previous articleवेतन विसंगति को दूर करने की मांग
Next articleआईजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here