लखनऊ ।केजीएमयू के प्रशासनिक भवन बोर्ड रूम में केजीएमयू वेलफेयर सोसाइटी की विशेष जनरल बाॅडी मीटिंग सम्पन्न हुई, यह मीटिंग पिछले दो वर्षो से नही हुयी थी।
केजीएमयू वेलफेयर सोसाइटी की जनरल बाॅडी मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये-
- किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के गांधी स्माॅरक और सम्बद्ध चिकित्सालयों में एचआरएफ प्रणाली के पूरी तरह सक्रिय होनेे तक वेलफेयर सोसाइटी कार्यरत रहेगी तथा चिकित्सालय के मरीजो के हित में पूर्ववत सस्ती दरो पर दवायें तथा अन्य सर्जिकल उत्पादों की आपूर्ती पूर्ववत करती रहेगी।
- इस दरम्यान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पूर्णरूपेणं पारदर्शिता तथा आर्थिक नियमावली का पालन करते हुए अपने कार्यो का सम्पादन तब तक किया जायेगा जब तक की एचआरएफप्रणाली पूर्ण रूप से स्थापित न हो जाये।
- वेलफेयर सोसाइटी की जनरल बाॅडी की बैठक में सोसाइटी के सदस्यों द्वारा अपने नये सचिव के रूप में प्रो0 अजय सिंह का चुनाव किया गया।
- मरीजों के हित में सोसाइटी द्वारा हृदयरोग विभाग, ट्राॅमा सेण्टर सहित अन्य स्थानों के स्टोरों पर आपूर्ति को बहाल किया जायेगा जिससे मरीजो को कोई कष्ट न हो और उन्हे सस्ती दरो पर दवायें तथा सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध हो सके तथा चिकित्सक भी पूर्ण रूप से चिकित्सा कार्य को मनोयोग से करते रहें।
- बैठक में प्रो अजय सिंह, अर्थोपेडिक एण्ड पीडियाट्रिक अर्थोपेडिक विभाग को एचआरएफ प्रणाली के लिए संकाय प्रभारी नियुक्त किया गया।
कुलपति प्रो मदनलाल ब्रह्म भट्ट द्वारा चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचार हेतु आने वाले मरीजो को रोगी कल्याण सेवाओं में राहत प्रदान करने के दृष्टिगत लिये गये निर्णय को हास्पीटल एडवाईजरी कमेटी की बैठक मे सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय में रोगी हित में संचालित की जा रही विभिन्न सुविधाओं के शुल्क को पुनरक्षित किये जाने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का लाभ विश्वविद्यालय में उपचार हेतु आने वाले गरीब मरीजो को दिनांक 02 मई, से प्रदान किया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय में उपचार हेतु आने वाले गरीब मरीजो को पूर्व के अपेक्षा काफी कम शुल्क देना पड़ेगा।
कुलपति द्वारा आज प्रतः काल ट्राॅमा सेण्टर का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कुलपति जी द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान मे रखते हुए ट्राॅमा सेण्टर मे उपचार हुेतु आने वाले मरीजो और उनके तीमारदारो हेतु शीतल-जल के प्रबंधन को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।
इंटरनेशनल सोसाटी आॅफ हाइपरटेंशन तथा वल्र्ड हाइपरटेंशन लीग के अह्वान पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के नई ओपीडी भवन में पूरे माह प्रातः 09ः00 बजे से अपराह्न 1२ बजे तक मरीजो के परिजनों के रक्तचाप को मापा जायेगा। पूरे माह नये उच्च रक्तचाप के मरीजों को चिन्हित किया जायेगा। इसके लिए चिकित्सा विश्वविद्यालय के फिजियोलाॅजी विभाग के एक संकाय सदस्य, दो रेजिडेंट डाॅक्टर तथा दो कर्मचारियों की ड्यूटि लगाई गई हैं। यह कार्य सोमवार से शुक्रवार पुरे माह ओपीडी दिवस में किया जायेगा।















