सावधान… क्वीन मेरी की व्यवस्था ठीक हो रही है

0
1059
Photo Source: http://medicaldialogues.in/

लखनऊ। नवजात शिशु के झुलसने की घटना के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्वीन मेरी अस्पताल में मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। केजीएमयू प्रशासन आपरेशन थियेटर, नियोनेटल केयर यूनिट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण यूनिटों में मरम्मत शुरू कर दिया गया है।

अस्पताल के नियोनेटल केयर यूनिट में पांच दिन पहले नवजात शिशु झुलस गया। झुलसे हुए शिशु की फोटो मीडिया में आने पर आक्रोशित जूनियर डाक्टरों ने कर्मचारी को पीट दिया था। इस घटना को शिशु की घटना पर शासन व प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिया था। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने भी तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी थी। जांच में ही नियोनेटल केयर यूनिट में काफी खामियंा मिली आैर उसे दूर कराने की सिफारिश की गयी।

क्वीन मेरी अस्पताल में मीडिया प्रवेश में प्रतिबंध लगा दिया है –

चर्चा है कि आनन-फानन में आपरेशन थियेटर व अन्य नियोनेटल व अन्य स्थानों पर मिली खामियों को दूर कराने का निर्णय लिया गया। कमियां बाहर न जा पाये,क्वीन मेरी अस्पताल में मीडिया प्रवेश में प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जाता है कि मरीजों के तीमारदारों का भी वार्ड में जाने का रास्ता बदल दिया गया है। सुरक्षा गार्डो को सख्त निर्देश दिये गये है अस्पताल में मोबाइल से फोटो खींचता मिले तो उसे पकड़ लिया जाए। तीमारदारों को बिना पास के प्रवेश दिये जाने पर रोक लगा दी गयी है।

Previous articleनवजात को दो यूनिट चढ़ायी गयी प्लेटलेट्स
Next articleइंसुलिन नहीं, अब पाउडर के जरिए होगी शुगर कम !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here