इस बीमारी के लिए हस्ताक्षर कर जागरुक हो रहे लोग

0
1126

लखनऊ। ट्यूबरकुलोसिस यानी कि TB को को वर्ष 2025 तक समाप्त करने के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुरजोर कोशिश में पहला कदम बढ़ा दिया है। चिकित्सा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वरिष्ठ डॉक्टर शीतल वर्मा ने बताया की ट्यूबरकुलोसिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, इसके तहत पहले दिन केजीएमयू परिसर में रैली निकालकर सभी को जागरुक किया गया था, इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया गया था। इसके तहत आम लोगों को जागरुक करते हुए हस्ताक्षर करने के लिए एक विशाल बोर्ड का निर्माण किया गया है जिस पर लोग हस्ताक्षर कर रहे हैं.

इस बोर्ड पर पहला हस्ताक्षर केजीएमयू कुलपति प्रोफेसर एमएलबी भट्ट ने किया था. इसके बाद सभी डॉक्टरों और अन्य लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चला रखा है. यह हस्ताक्षर अभियान का का बोर्ड कल ट्रामा सेंटर में रखा गया था, आज इसको नई ओपीडी में रखा गया जहां पर आने वाले मरीजों और तीमारदारों ने संदेश लेते हुए जागरुक हुए और उन्होंने हस्ताक्षर करते हुए संकल्प लिया .

डॉ शीतल वर्मा बताती है कि देश में ट्यूबरकुलोसिस इतनी व्यापक रूप से फैली हुई है कि प्रत्येक 3 मिनट में 2 मरीजों की मौत हो जाती है. सामान्य ट्यूबरकुलोसिस के अलावा एमडीआर और X d r के मरीज के संख्या में बढ़ रहे हैं. इसके लिए लोगों को जागरुक कर इनका संक्रमण रोकने की आवश्यकता है.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleघुटना प्रत्यारोपण नहीं कराना चाहते, यह उपकरण बनेगा मददगार
Next articleट्रेनों में बिल नहीं दिया, तो खाना फ्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here