लखनऊ। पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संवर्ग मे अब त्रिस्तरीय पदों का सृजन हो गया है। संवर्ग में चीफ फार्मेसिस्ट के 49 पद एवं प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के 23 पद सृजित कर दिये गये है। पदों के सृजन का शासनादेश बृहस्पतिवार को शासन द्वारा निर्गत कर दिया गया है । संघ के महामन्त्री अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश के समस्त फार्मेसिस्टो को बधाई तथा शासन को धन्यवाद दिया।
उन्होने बताया कि संघ द्वारा काफी लम्बे समय से पुनर्गठन के लिये प्रयास किया जा रहा था , संघ के पृत्यावेदन पर वेतन समिति 2008 के नवम्ं प्रतिवेदन भाग-1 में फार्मेसिस्ट के पदो के पुनर्गठन की संस्तुति की गयी थी जिसके क्रम मे आज जारी शासनादेश द्वारा त्रिस्तरीय पदोन्नति की व्यव्स्था की गयी है । अब सम्वर्ग मे फार्मेसिस्ट के 1959, चीफ फार्मेसिस्ट के 49 तथा प्रभारी अधिकारी के 23 पद होंगे ।
राजकीय फार्मेसिस्ट महासंघ के अध्यक्ष सुनील यादव वेटेनरी फार्मेसिस्ट संघ के सभी सदस्यों को बधाई देते हुये कहा की यह संगठन के प्रयासों एवं संघर्षो की जीत है। उन्होने सम्वर्ग मे विशेष कार्याधिकारी एवं संयुक्त निदेशक के पद सृजन की मांग की ।
वेटेनरी फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बिपिन सिंह कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश संरक्षक आदेश कुमार संयोजक राम जी लाल एवं संगठन मन्त्री बिक्रामा प्रसाद तथा समस्त प्रान्तीय पदाधिकारी गण ने भी बधाई दी ।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.











