स्वाइन फ्लू से गर्भवती महिला की मौत

0
562

लखनऊ।स्वाइन फ्लू से दूसरी गर्भवती महिला की मौत किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हो गयी। लखनऊ निवासी यह महिला आठ महीने की गर्भवती थी आैर गंभीर हालत में रविवार को भर्ती हुई थी। इसके अलावा क्वीन मेरी अस्पताल से भी एक आैर संदिग्ध स्वाइन फ्लू पीड़ित गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया है। इस महिला की जांच करायी जा रही है। उधर राजधानी में आज स्वाइन फ्लू की जांच में 72 पाजिटिव आये है। राजधानी में यह दसवी मौत है आैर 983 मरीज स्वाइन फ्लू पाजिटिव आ चुके है।

Advertisement

स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ने से गर्भवती महिला भी चपेट में आ रही है। शनिवार को मेडिसिन विभाग में लखनऊ निवासी गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के अनुसार आठ महीने की गर्भवती इस मंिहला की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसको पीजीआई से स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया था। इसके अलावा क्वीन मेरी अस्पताल से एक आैर स्वाइन फ्लू पीडि़त महिला को गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा केजीएमयू व पीजीआई से आयी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 72 मरीजों में स्वाइन फ्लू पाजिटिव पाया गया है।

इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मरीज पीजीआई,साउथ सिटी व आस-पास कालोनियों में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या दो सौ पार कर गयी है। इसके अलावा चौक क्षेत्र में 127 ,अलीगंज में 116 के बाद इंदिरा नगर, गोमती नगर क्षेत्र में लगातार बढ रहे है। उधर केजीएमयू में लगातार स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रामक रोग विभाग, मेडिसिन विभाग में लगभग हाऊसफुल की स्थिति बनी हुई है।

Previous articleइंडिया केम गुजरात 2017
Next articleस्वाइन फ्लू संक्रमण से क्वीन मेरी संवेदनशील…..!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here