मच्छर कम काटेंगे, ठंडे पानी से पैर धोकर सोएं

0
1434

ठंडे पानी से पैर धोकर सोने मच्छर नही काटते है –

बुजुर्ग अक्सर स्वास्थ को कोई न कोई नुख्सा बताया करते है जिनकी गहराई में जाए तो एक दम सटीक बैठते है। अब तो इन पर शोध होने लगे है। ऐसा कुछ पुरानी कहावत हमेशा पैर धोकर सोने चाहिए पर खरी उतरती है। ठंडे पानी से पैर धोकर सोने मच्छर नही काटते है। ऐसे में उपायों के जरिए मच्छरों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Advertisement

यह तो सभी को मालूम है कि मादा मच्छर के काटने से अधिकतर बीमारियां होती हैं। शोध के अनुसार मच्छर शरीर की गर्मी और उसकी गतिविधियों से अधिक आकर्षित होते हैं। उनके पंख एंटीना का काम करते हैं। यह इंसान के शरीर से हवा में निकलने वाले रसायनों को आसानी से पहचान लेते है और मच्छर ऐसे लोगों के प्रति अधिक आकर्षित होते हैं। गहरे रंग के कपड़े पहनकर सोने पर भी मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। गहरे रंग के कपड़े गर्मी को ज्यादा सोखते हैं। इसके अलावा मच्छरों को दूर रखने के लिए कमरे में क्वाइल जलाने से असरदार शरीर या कपड़ों पर मच्छर से बचाव करने वाली दवा अधिक असरदार साबित होते है।

शाम के समय मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं –

जापान और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने मिल कर शोध किया। शोध के मुताबिक शाम के समय मच्छर सबसे अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में ठंडे पानी से पैर धोकर और बंद अंगूठे की चप्पल पहनकर मच्छरों को खुद से दूर रखा जा सकता है। इसी प्रकार वर्ष 2011 में अफ्रीका के मच्छरों के ऊपर हुए एक शोध में पता लगा था कि जिन लोगों की त्वचा पर अधिक बैक्टीरिया होते हैं। मच्छर उन्हें अधिक काटते हैं।

बीयर पीने वाले लोगों को भी मच्छर अपना निशाना बनाते हैं –

यह भी बताते चले कि बीयर पीने वाले लोगों को भी मच्छर अपना निशाना बनाते हैं इतना ही नहीं बीयर पीने वाले लोगों को भी मच्छर अपना निशाना अधिक बनाते हैं। बीयर पीने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है और इंसान के शरीर से पसीना निकलने लगता है।

Previous articleहृदय रोग को जड़ से मिटाता है आयुर्वेद ! कैसे !
Next articleनब्ज़ से जाने कितने फिट हैं आप ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here