पोर्न साइट प्रतिबंधित…

0
863

डेस्क। लगातार बढ़ते बलात्कार की घटनाओं को लेकर इसे रोकने के लिए चर्चा शुरू हो गयी है। बताते चलेीक मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिन पहले एक दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या का मामला सामने आने के बाद सोमवार को राज्य के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं का एक बड़ा कारण’ पोर्न साइट”हैं और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऐसी साइटों को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया गया है।

Advertisement

श्री सिंह ने आज यहां मीडिया से कहा कि राज्य के गृह मंत्रालय के अध्ययन में सामने आया है कि कम उम्र के बच्चे बच्चियों के बीच इस तरह की घटनाओं का एक बड़ा कारण पोर्न साइट हैं। इनसे उन तक अश्लीलता पहुंचती है। कम आयु के होने से ऐसे लोग इनसे जल्द प्रभावित होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले लगभग 25 पोर्न साइट बंद की हैं, लेकिन इस विषय पर प्रदेश का सीधा नियंत्रण नहीं है और इसलिए गृह मंत्रालय की ओर से केंद्र सरकार को पा लिखकर इन पर प्रतिबंध लगाने और एक सख्त कानून बनाने का आग्रह किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय मामला है और इस पर सजगता से फैसला करना होगा।

दुष्कर्म के मामलों में मौत की सजा संबंधी केंद्र सरकार के नए अध्यादेश का स्वागत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस प्रस्ताव को सबसे पहले मध्यप्रदेश से भेजा गया था और अब उसे केंद्र ने भी माना है। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े पोर्न मामलों पर निर्णय हुए हैं। पर अभी इनमें और कड़े कानूनों की जरुरत है। इस पर भारत सरकार को आगे सख्त कानून बनाने पड़ेंगे। पोर्न वेबसाइट बंद होने से दुष्कर्म के मामले और ऐसी घटनाएं कम होंगी।

राज्य में पिछले कुछ समय से मासूम बच्चियों के अलावा लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की अनेक घटनाएं सामने आयी हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्विटजरलैंड में इसका संक्रमण फैला
Next articleविलय के बाद हो सकता है यह परिवर्तन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here