बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करे- जिलाधिकारी

0
900
Photo Source: इंडिया वाटर पोर्टल - India Water Portal

लखनऊ । जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में बाढ/सूखा एवं उससे बचाव तथा पहले से की जाने वाली तैयारियों की आज कलेक्टेय्ट स्थित डा0ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ सम्बन्धी तैयारियों को समय से पूर्व पूराकर लिया जाए। गोमती बांध, कुकरैल बांध, बाधों पर स्थित बैरलो के फाटको की ओवर हालिंग, आइलिंग,ग्रीसिंग एवं सील टेस्टिंग, का कार्य यथासमय पूरा कर दिया जाये साथ ही बैरलो से नदी तक नालो की सफाई का कार्य निर्धारित समय में करा लिया जाए।

Advertisement

उन्होने कहा कि जल भराव को रोकने के लिए नालो की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए तथा सम्बन्धित विभाग दो दिन में पूरी सूचना दें। उन्होने समयानुसार बाढ चैकियों के लिए वायरलेस सेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है जिससे वर्षा ऋतु में बाढ सम्बन्धी संदेशो को सुचारू रूप से आदान प्रदान हेतु महत्वपूर्ण स्थलो जैसे गोमती बैराज, हनुमान सेतु, गऊघाट, घरियारी मण्डी, वजीरगंज आदि स्थानों पर व्यवस्था की जा सके। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के कार्य प्रणाली से असंतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बांया कुकरैल तटबन्ध बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है इस तटबन्ध पर नौ अदद बैरल है। बाढ़ की दृष्टि से पम्पिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने नगर के नालो की सफाई तथा पशुओ की बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण समय से कराने के निर्देश दिये। उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खुरपका, मुहपका एवं गलाघोटू जैसी बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण करा दिया जाये। बाढ़ के दौरान बीमारियों से बचाव हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये।

जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान पेयजल हेतु आवश्यक टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश जल संस्थान को दिये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पूर्ति विभाग को दिये। नगर क्षेत्र के समस्त नालो की समय से समुचित सफाई नगर निगम द्वारा सुनिश्चित की जाये। विद्युत विभाग द्वारा सभी बैरलो के पम्पों की विद्युत लाइनों एवं ट्रासफारमरों की चेकिंग करा ली जाये तथा महत्वपूर्ण बैरलों पर अतिरिक्त फीडर एवं ट्रांसफामरों की व्यवस्था की जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री शत्रोघन सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नगर निगम, पशुपालन, लेसा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थें ।

Previous articleकिसानों ने सड़क जाम कर किया शवासन
Next articleपार्थ गर्ग ने इटली में भारत का प्रतिनिधित्व किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here